Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद लगने से मौत

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, 17 वर्षीय बेन ऑस्टिन मंगलवार को मेलबर्न में अपनी टीम के टी20 मैच से पहले नेट प्रैक्टिस कर रहे थे।

30 Oct 2025

युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद लगने से मौत

मेलबर्न। अभ्यास सत्र के दौरान गेंद लगने से एक उभरते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की मौत हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, 17 वर्षीय बेन ऑस्टिन मंगलवार को मेलबर्न में अपनी टीम के टी20 मैच से पहले नेट प्रैक्टिस कर रहे थे। वे हेलमेट पहनकर ऑटोमेटिक बॉलिंग मशीन का सामना कर रहे थे, जब गेंद उनके सिर और गर्दन के हिस्से पर जा लगी। ऑस्टिन को तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गई।

उनके क्लब फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने एक बयान में कहा, “हम बेन के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं। उनकी मृत्यु का असर हमारे पूरे क्रिकेट समुदाय पर गहराई से महसूस किया जाएगा।”

बेन ऑस्टिन को क्लब ने “एक स्टार क्रिकेटर, बेहतरीन लीडर और अद्भुत इंसान” बताया था। वे बतौर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों भूमिकाओं में प्रतिभाशाली माने जाते थे। क्रिकेट में ऐसी घटनाएं दुर्लभ हैं।

ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले 2014 में टेस्ट क्रिकेटर फिलिप ह्यूजेस की मौत हुई थी, जब उन्हें घरेलू शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान गेंद गर्दन पर लगी थी।

ह्यूजेस की मौत के बाद ऑस्ट्रेलियाई और विश्व क्रिकेट में गहरा शोक फैल गया था और इसके बाद कन्कशन प्रोटोकॉल और खिलाड़ियों की सुरक्षा उपकरणों को लेकर कड़े मानक लागू किए गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की गेंद लगने से मौत
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, 17 वर्षीय बेन ऑस्टिन मंगलवार को मेलबर्न में अपनी टीम के टी20 मैच से पहले नेट प्रैक्टिस कर रहे थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News